परमात्मा,देवों,पितरों,अवतारों,भक्तों तथा महापुरुषों के चरित्र तथा सनातन धर्म से सम्बन्धित विषय।
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
सत्य सनातन दर्शन ग्रुप के विषय
यह समूह राष्ट्रवादी और सत्य सनातन धर्म(हिन्दू धर्म)से संबंधित सकारात्मक विचारों के आदान- प्रदान का मंच है ।यह ग्रुप एक राजनीतिक नहीं धार्मिक ग्रुप है। किसी भी चुनाव में कौन जीतेगा ? या कौन हारेगा? उसका इस ग्रुप से कोई मतलब नहीं है। राजनीतिक मैसेज डालने वाले मित्रों से विनम्र निवेदन है कि इस ग्रुप में राजनीतिक मैसेज नहीं डाला जाए तो अच्छा है। इस ग्रुप में सभी विचारधारा के लोग हैं। कोई पक्ष का समर्थक है तो कोई विपक्ष का समर्थक है। यहां हिंदू धर्म एवं संस्कृति से संबंधित ही मैसेज डालना अच्छा रहेगा। यदि किसी नेता का वीडियो डालना ही है तो वह हिंदू धर्म एवं संस्कृति से संबंधित होना चाहिए। यदि उसने हिंदू धर्म एवं संस्कृति पर पक्ष में अच्छा बयान दिया है तो उसका वीडियो डाला जा सकता है। परंतु यदि वह हिंदू धर्म एवं संस्कृति के विरोध में तथा राजनीतिक बयान दिया है तो उसका वीडियो नहीं डाला जाए।किसी भी नेता के बारे में गलत या घृणास्पद जानकारी देने वाले वीडियो या पोस्ट नहीं डाला जाए। किसी धार्मिक उपदेशक या संत का वीडियो डाला जा सकता है।यहां पक्ष या विपक्ष किसी भी नेता के कोई भी आलोचनात्मक वीडियो या पोस्ट नहीं डाला जाए। कौन क्या कर रहा है?इसका फैसला जनता सामूहिक रूप से स्वयं करेगी। हम व्यक्तिगत रूप से कुछ भी नहीं कर सकते हैं। यदि किसी नेता पर अपनी भड़ास ही निकालनी है तो उसके लिए बहुत सारे ग्रुप हैं वहां आप उस नेता पर भड़ास निकाल सकते हैं। आजकल कुछ लोगों ने यह धारणा बना ली है कि जो 'जय श्री राम' बोलता है या हिंदू धर्म के बारे में बोलता है वह बीजेपी का समर्थक है। ईश्वर का नाम लेना तथा अपने धर्म के बारे में बोलना या मानना यह सब बातें बीजेपी समर्थक होने का सर्टिफिकेट नहीं देता है। श्री राम और हिंदू धर्म बीजेपी के जन्म लेने से पहले से हैं। ये बीजेपी की मान्यताएं नहीं है। कितने लोगों को अपनी जाति के नेताओं में कोई शिकायत नहीं दिखती परंतु दूसरी जाति के नेताओं में शिकायत दिखती है।इस तरह की जातिगत भावना से हमें ऊपर उठाना चाहिए। हमें अपने जाति से ऊपर उठकर हिंदू धर्म और संस्कृति से ही प्रेम करना चाहिए,इस ग्रुप में हिंदू धर्म और संस्कृति से प्रेम रखने वाले व्यक्तियों को ही शामिल करने का प्रयास किया गया है।फिर भी जिनको हिंदू धर्म एवं संस्कृति से संबंधित वीडियो ना पसंद है,उनका भी इस ग्रुप में स्वागत है वे जब तक चाहें इस ग्रुप में रहें य छोड़कर जा सकते हैं।श्री राम।🙏
गुरुवार, 4 मई 2023
उर्दू से हिंदी शब्द
उर्दू से हिंदी शब्द
*हिन्दी बोलने का प्रयास करें। 🙏*
ये वो उर्दू के शब्द हैं जो आप प्रतिदिन प्रयोग करते हैं, इन शब्दों को त्याग कर 'मातृभाषा' का प्रयोग करें।
👉 *`उर्दू @ हिंदी`*
*(००१)* ईमानदार @ निष्ठावान
*(००२)* इंतजार @ प्रतीक्षा
*(००३)* इत्तेफाक @ संयोग
*(००४)* सिर्फ @ केवल, मात्र
*(००५)* शहीद @ बलिदान
*(००६)* यकीन @ विश्वास, भरोसा
*(००७)* इस्तकबाल @ स्वागत
*(००८)* इस्तेमाल @ उपयोग, प्रयोग
*(००९)* किताब @ पुस्तक
*(०१०)* मुल्क @ देश
*(०११)* कर्ज़ @ ऋण
*(०१२)* तारीफ़ @ प्रशंसा
*(०१३)* तारीख @ दिनांक, तिथि
*(०१४)* इल्ज़ाम @ आरोप
*(०१५)* गुनाह @ अपराध
*(०१६)* शुक्रिया @ धन्यवाद, आभार
*(०१७)* सलाम @ नमस्कार, प्रणाम
*(०१८)* मशहूर @ प्रसिद्ध
*(०१९)* अगर @ यदि
*(०२०)* ऐतराज़ @ आपत्ति
*(०२१)* सियासत @ राजनीति
*(०२२)* इंतकाम @ प्रतिशोध
*(०२३)* इज्ज़त @ मान, प्रतिष्ठा
*(०२४)* इलाका @ क्षेत्र
*(०२५)* एहसान @ आभार, उपकार
*(०२६)* अहसानफरामोश @ कृतघ्न
*(०२७)* मसला @ समस्या
*(०२८)* इश्तेहार @ विज्ञापन
*(०२९)* इम्तेहान @ परीक्षा
*(०३०)* कुबूल @ स्वीकार
*(०३१)* मजबूर @ विवश
*(०३२)* मंजूरी @ स्वीकृति
*(०३३)* इंतकाल @ मृत्यु, निधन
*(०३४)* बेइज्जती @ तिरस्कार
*(०३५)* दस्तखत @ हस्ताक्षर
*(०३६)* हैरानी @ आश्चर्य
*(०३७)* कोशिश @ प्रयास, चेष्टा
*(०३८)* किस्मत @ भाग्य
*(०३९)* फै़सला @ निर्णय
*(०४०)* हक @ अधिकार
*(०४१)* मुमकिन @ संभव
*(०४२)* फर्ज़ @ कर्तव्य
*(०४३)* उम्र @ आयु
*(०४४)* साल @ वर्ष
*(०४५)* शर्म @ लज्जा
*(०४६)* सवाल @ प्रश्न
*(०४७)* जवाब @ उत्तर
*(०४८)* जिम्मेदार @ उत्तरदायी
*(०४९)* फतह @ विजय
*(०५०)* धोखा @ छल
*(०५१)* काबिल @ योग्य
*(०५२)* करीब @ समीप, निकट
*(०५३)* जिंदगी @ जीवन
*(०५४)* हकीकत @ सत्य
*(०५५)* झूठ @ मिथ्या, असत्य
*(०५६)* जल्दी @ शीघ्र
*(०५७)* इनाम @ पुरस्कार
*(०५८)* तोहफ़ा @ उपहार
*(०५९)* इलाज @ उपचार
*(०६०)* हुक्म @ आदेश
*(०६१)* शक @ संदेह
*(०६२)* ख्वाब @ स्वप्न
*(०६३)* तब्दील @ परिवर्तित
*(०६४)* कसूर @ दोष
*(०६५)* बेकसूर @ निर्दोष
*(०६६)* कामयाब @ सफल
*(०६७)* गुलाम @ दास
*(०६८)* जन्नत @ स्वर्ग
*(०६९)* जहन्नुम @ नर्क
*(०७०)* खौ़फ @ डर
*(०७१)* जश्न @ उत्सव
*(०७२)* मुबारक @ बधाई/शुभेच्छा
*(०७३)* लिहाजा़ @ इसलिए
*(०७४)* निकाह @ विवाह
*(०७५)* आशिक @ प्रेमी
*(०७६)* माशूका @ प्रेमिका
*(०७७)* हकीम @ वैद्य
*(०७८)* नवाब @ राजा
*(०७९)* रूह @ आत्मा
*(०८०)* खु़दकुशी @ आत्महत्या
*(०८१)* इज़हार @ प्रस्ताव
*(०८२)* बादशाह @ राजा/महाराजा
*(०८३)* ख़्वाहिश @ महत्वाकांक्षा
*(०८४)* जिस्म @ शरीर/अंग
*(०८५)* हैवान @ दैत्य/असुर
*(०८६)* रहम @ दया
*(०८७)* बेरहम @ निर्दय निष्करुण
*(०८८)* खा़रिज @ बहिष्कृत
*(०८९)* इस्तीफ़ा @ त्यागपत्र
*(०९०)* रोशनी @ प्रकाश
*(०९१)* मसीहा @ देवदूत
*(०९२)* पाक @ पवित्र
*(०९३)* क़त्ल @ हत्या
*(०९४)* कातिल @ हत्यारा
*(०९५)* मुहैया @ उपलब्ध
*(०९६)* फ़ीसदी @ प्रतिशत
*(०९७)* कायल @ प्रशंसक
*(०९८)* मुरीद @ भक्त
*(०९९)* कीमत @ मूल्य (मुद्रा में)
*(१००)* वक्त @ समय
*(१०१)* सुकून @ शांति
*(१०२)* आराम @ विश्राम
*(१०३)* मशरूफ़ @ व्यस्त
*(१०४)* हसीन @ सुंदर
*(१०५)* कुदरत @ प्रकृति
*(१०६)* करिश्मा @ चमत्कार
*(१०७)* इजाद @ आविष्कार
*(१०८)* ज़रूरत @ आवश्यकता
*(१०९)* ज़रूर @ अवश्य
*(११०)* बेहद @ असीम
*(१११)* तहत @ अनुसार
इसके अतिरिक्त; हम प्रतिदिन अनायास ही अनेकों 'उर्दू-शब्द' प्रयोग में लेते हैं कारण है ये बाॅलीवुड और मीडिया। जो एक षड़यंत्र के अनुसार, हमारी 'मातृभाषा' पर ग्रहण लगाते आ रहे हैं।
हिन्दी हमारी राजभाषा एवं मातृभाषा है। अतः इसका सम्मान करें। हमारी राजभाषा को बचाने में सहयोग करें, हमारी-संस्कृति धरोहर को नष्ट होने से बचाएं।
आप सभी से सनातनी बन्धुओं से हमारा विनम्र अनुरोध है कि इस पोस्ट को अपने समस्त मित्रों-बंधुओं-अपनों को प्रेषित अवश्य करें।
`धर्मो रक्षति रक्षितः॥`
✍️ साभार
▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬
सदस्यता लें
संदेश (Atom)